{"_id":"61365fad8ebc3e494c7df39c","slug":"girl-dies-of-fever-in-bihail-village-deputy-cmo-arrived-farrukhabad-news-knp650588310","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिढ़ैल गांव में बुखार से बच्ची की मौत, डिप्टी सीएमओ पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिढ़ैल गांव में बुखार से बच्ची की मौत, डिप्टी सीएमओ पहुंचे
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ब्लॉक क्षेत्र में बुखार से हाहाकार मचा है। बिढ़ैल गांव में सोमवार एक बच्ची की मौत हो गई और मूसाखिरिया गांव में डेंगू के दो मरीज मिले। बिढैल में शनिवार और रविवार को भी एक-एक बच्चे की जान गई थी। इस गांव में 100 से अधिक लोग बीमार हैं।
बिढ़ैल गांव के बब्लू कुमार की छह वर्षीय पुत्री खुशी को तीन दिन पहले बुखार आया था। फतेहगढ़ के निजी चिकित्सालय में उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को बच्ची की मौत हो गई। इसके पहले शनिवार को देवेंद्र की दो वर्षीय पुत्री कीर्ति और रविवार को मनीष के पुत्र गोलू (12) की भी विचित्र बुखार से मौत हो गई थी। तीन दिन में तीन बच्चों की मौत से गांव में दहशत का माहौल है।
सोमवार दोपहर डिप्टी सीएमओ राजीव शाक्य ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 112 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। 41 मरीजों की मलेरिया, 22 की डेंगू व 33 की टायफाइड की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
मूसाखिरिया गांव में डॉ. शेखर की अगुवाई में नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंची। फार्मासिस्ट शेर सिंह ने 63 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं और एलटी दीपिका ने 63 मरीजों की मलेरिया और 27 की डेंगू की जांच की। इशरी देवी (49) और पूनम (26) में डेंगू की पुष्टि हुई। गांव में पहले भी डेंगू मरीज मिल चुके हैं। कोठी गांव में 171 मरीजों को दवाइयां दी गईं।18 मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच भी हुई। अन्य गांवों में भी शिविर लगाए गए।