फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

Wed, 27 Nov 2019 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by train
दुर्गा की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
उबरीखेड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के सामने रेलवे ट्रैक पर सुबह एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती घर से बिना बताए निकली थी। किसी लड़की के ट्रेन से कटने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी रामबाबू राजपूत की 20 वर्षीय पुत्री दुर्गा सुबह करीब 7.15 बजे घर से बिना बताए निकली थी। उसके पिता सहकारी समिति रजीपुर में चौकीदार हैं। रात की ड्यूटी से जब वह घर पहुंचे तो घर वालों ने बताया कि दुर्गा नहीं दिख रही है। इस पर वह खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच किसी ने बताया कि रजीपुर-खुदागंज के बीच उबरीखेड़ा गांव के निकट निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज के सामने रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। इस पर रामबाबू परिजनों के साथ वहां पहुंचे और मृतका की शिनाख्त बेटी दुर्गा के रूप में की। पिता ने बताया कि दुर्गा मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। दुर्गा के दो भाई अवनेश व अमित हैं। एक बहन संध्या है जिसकी शादी हो चुकी। मां केश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव से घटनास्थल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है।

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उबरीखेड़ा गुमटी पर गेट मैन ने बताया कि 8 बजे के बाद दो गाड़ियां गुजरी हैं। 8.30 बजे कानपुर की ओर कालिंदी एक्सप्रेस गई थी व 8.45 बजे फर्रुखाबाद की ओर मालगाड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed