फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl dies after being crushed by sand-laden tractor trolley

ट्रैक्टर ने किशोरी को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Sun, 26 Jul 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Girl dies after being crushed by sand-laden tractor trolley
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे दीक्षा के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर बालिका की मौत
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। शनिवार की रात बालू जे जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने भैंस को पानी पिला रही बालिका को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। गांव वालों के पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी निवासी उपेंद्र की 12 वर्षीय पुत्री दीक्षा (ज्योति) स्वामी विवेकानंद आदर्श इंटर कालेज में कक्षा चार की छात्रा थी। शनिवार की शाम लगभग सात बजे वह सड़क पर बंधी अपनी भैंस को पानी पिला रही थी। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली मंदिर के पास बालू उतारने के लिए आई।
विज्ञापन

इस दौरान चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर दीक्षा को टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक तेजी से ट्रैक्टर भगाने लगा। इस पर गांव के लोगों ने उसका पीछा किया। कुुछ दूर जाकर चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा शैलेंद्र भदौरिया मौके पर पुलिस के बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीक्षा पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed