{"_id":"65e4c5d51082809ba701d204","slug":"generator-running-on-paper-passengers-living-in-darkness-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102267-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कागजों में चलता जनरेटर, अंधेरे में रहते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कागजों में चलता जनरेटर, अंधेरे में रहते यात्री
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर जनरेटर होने के बावजूद न चलने से यात्रियों को रातें अंधेरे में गुजारनी पड़ रही हैं। शनिवार रात आसमान में घना बादल और बारिश के बावजूद यात्री अंधेरे में ही समय काटते रहे। बिजली गुल रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बस अड्डा पर यात्रियों की सुविधा के लिए 65 केवीए का साउंडलेस बड़ा जनरेटर लगा है। रात में बिजली गुल होने के बावजूद जनरेटर को नहीं चलाया जाता, लिहाजा यात्रियों को अंधेरा घुप होने पर रातें गुजारनी पड़ती हैं। शनिवार रात घना बादल, तेज हवाओं और बारिश के चलते अधिकांश समय बिजली गुल रही। इस दौरान बस अड्डा पर लगा जनरेटर भी नहीं चलाया गया। रात में बस अड्डा पर रुकने वाले यात्री अंधेरे में ही प्रतीक्षालय में बेंचों पर बैठने और जमीन पर लेटने को मजबूर रहें।
शनिवार रात नौ बजे के करीब बिजली चली जाने के दौरान कुछ यात्री मोबाइल की रोशनी में खाना खाते दिखे। यात्रियों ने बताया कि उन्हें इटावा जाना था। बस न मिलने से रात यहीं गुजारनी मजबूरी है।
विज्ञापन
बस अड्डा प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जनरेटर में तकनीकी कमी आने से दिक्कत आई। संचालन फोरमैन के अधीन है। उन्होंने शनिवार दिन में ही सूचना दे दी थी। अब जनरेटर सही से चलने लगा है।
-- -- -- -- --
हरदोई जाने वाली बस न होने से यात्री परेशान
फर्रुखाबाद। रविवार दोपहर हरदोई जाने के लिए करीब दो घंटे तक बस सेवा नहीं मिली। इससे बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा रही। जमीन पर बैठे महिला व बच्चे खासे परेशान दिखे। पूछताछ घर पर यात्री बसों की लोकेशन जानने के लिए भीड़ लगाए रहे।
बताया जाता है कि रामगंगा पुल और कादरीगेट के आसपास निर्माणाधीन सड़क पर जाम लगने से वाहनों के बीच बसें भी फंसी रहीं। इसीलिए डेढ़ बजे के बाद सवा तीन बजे के करीब बस पहुंचने पर यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ी। दो बसों में यात्री रवाना हो सके। बसों में पहले चढ़ने के लिए मशक्कत का सामना करना पड़ा। (संवाद)