फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gautam's fighting innings turns the tide of the match; Cric IT Kannauj reaches the final.

Farrukhabad News: गौतम की जुझारू पारी ने बदला मैच का रुख, क्रिक आईटी कन्नौज फाइनल में

Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Gautam's fighting innings turns the tide of the match; Cric IT Kannauj reaches the final.
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे समर सुपर कप सीजन-1 के तहत शनिवार को खेले गए अंडर-14 आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में क्रिक आईटी क्लब कन्नौज ने रोमांचक मुकाबले में एवी क्रिकेट एकेडमी कायमगंज को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जीत के नायक कप्तान गौतम राजपूत रहे। उन्होंने विषम परिस्थितियों में नाबाद 57 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवी क्रिकेट एकेडमी कायमगंज ने निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए। अर्जुन राजपूत ने 40, अनुभव ने 26 और चांद बाबू ने 24 रन का योगदान दिया। क्रिक आईटी की ओर से आदी ने चार, सार्थक ने दो और दर्श ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिक आईटी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 24 रन पर पांच, 59 रन पर सात और 102 रन पर नौ विकेट गंवा दिए। हार तय नजर आ रही थी लेकिन कप्तान गौतम राजपूत ने एक छोर संभाले रखा और अंतिम विकेट के लिए 29 रन जोड़कर टीम को 17वें ओवर में जीत दिला दी। गौतम ने 37 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाकर मैच का रुख पलट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-12 आयु वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में द्रोण एकेडमी ने कायमगंज फाइटर्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए कायमगंज फाइटर्स की टीम 70 रन पर सिमट गई। देवांश राठौर ने 19 और सिद्धार्थ प्रजापति ने 14 रन बनाए। द्रोण की ओर से आयुष्मान राजपूत ने तीन विकेट, जबकि हन्नी, राजदान मिश्रा और श्रेष्ठ शाक्य ने एक-एक विकेट लिया। 71 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द्रोण एकेडमी ने श्रेष्ठ शाक्य के 33 और अल्तमस के 14 रन की बदौलत महज 10 ओवर में जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। रविवार को समर सुपर कप का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों वर्गों की विजेता टीमें ट्रॉफी के लिए आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed