फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gaurav will be honored by Vice President

जिले का बढ़ेगा मान, उपराष्ट्रपति आज गौरव को करेंगे सम्मानित

Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gaurav will be honored by Vice President
गौरव वर्मा। - फोटो : FARRUKHABAD
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज होने वाले 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह में फर्रुखाबाद जिले का मान भी बढ़ेगा। शहर के गौरव वर्मा को मराठी फिल्म तेंदलया के लिए बेस्ट ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट) का पुरस्कार मिलेगा। उन्हें यह पुरस्कार उपराष्ट्रपति देंगे। समारोह में शामिल होने के लिए गौरव के परिजन भी दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक चैतन्य प्रसाद की ओर से सम्मान लेने के लिए आए आमंत्रण पर गौरव वर्मा के परिवार में सभी खुश हैं। आवास विकास कालोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर पिता आरके वर्मा व मां आशा देवी वर्मा भी विज्ञान भवन नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित होने वाले 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

वे बेटे को मिलने वाले सम्मान के छड़ों को यादगार बनाने के लिए वहां पहुंच गए हैं। गौरव वर्मा ने पुणे में स्थित फिल्म एन्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 2016 में डिग्री कोर्स करने के बाद मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ऑडियोग्राफी से खासी छाप छोड़ी। वह अनुपम खेर अभिनीत फिल्म गिल्टी मिस फिट में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स व एमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज के अलावा मलयालम फिल्म उंडा में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। पिछले दिनों रिलीज हुई मराठी फिल्म तेंदलया के लिए फिल्म जगत में उनकी खास सराहना हुई। इसी पर उन्हें बेस्ट ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट) पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
गौरव के पिता रामकुमार वर्मा ने बताया कि गौरव मुंबई से दिल्ली पहुंच गया है। वह भी पत्नी के साथ दिल्ली समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed