{"_id":"57d5a1e24f1c1bb461318b08","slug":"gaura-finished-off-the-red-fiercely-blow-abir-gulal","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदा हुए गौरा के लाल, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदा हुए गौरा के लाल, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पांचालघाट पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद/शमसाबाद। शहर क्षेत्र में जगह-जगह गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। पूरा शहर अबीर-गुलाल से सराबोर नजर आया। गली-कूचों और मुख्यमार्गों से गुजरीं यात्राओं में युवक व युवतियां जमकर थिरके। मटकी फोड़ कार्यक्रमों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। पांचाल घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने वालों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
रविवार को मोहल्ला नई बस्ती और इस्माइलगंज सानी में सुबह हवन-पूजन के बाद गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा प्रारंभ हुई। नई बस्ती और राजकीय इंटर कॉलेज के पास मटकी बांधी गई। विसर्जन यात्रा में शामिल युवाओं ने पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जोरदार जयकारे लगे।
विज्ञापन
इस दौरान जमकर नीला, पीला, हरा, गुलाबी रंगों का अबीर-गुलाल उड़ाया गया। स्वदेश, फुक्कल, सुनील, विक्की, राजेशानंद, क्रांति आदि मौजूद रहे। वहीं मदारबाड़ी से भी धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकली। सोरों वाली कोठी से निकली विसर्जन यात्रा के दौरान लालगेट पर 2051 रुपये रखी मटकी बांधी गई थी। युवाओं को मटकी फोड़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
रजत, अमित, सौरभ, महेंद्र, विकास, आकाश आदि मौजूद रहे। हाता सफ्दर खां सिल्वर साइन गली से ठेली पर भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा में महिलाओं ने डांस किया। राम, मंगल, रामकुमार, विनीता, सुनीता आदि मौजूद रहीं। वहीं कांचवाला मंदिर नाला मछरट्टा से श्री मंगला गौरी सेवा समिति की ओर से भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई।
यात्रा के दौरान रथ पर सवार लोगों ने भक्तों को प्रसाद के रूप में केला, मिश्री आदि लूटाकर बांटीं। संरक्षक अनिल, अध्यक्ष अनूप , अरविंद, विमलेश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रेटगंज से निकली विसर्जन यात्रा में जगदीश, अनिल, सोनू , रवींद्र, बूरावाली गली से निकली यात्रा में शोभित, अंकुर, विष्णु, लालू , पक्कापुल से निकली यात्रा में अनिल, सोनू, मुकेश, मदारबाड़ी से निकली यात्रा में अशोक , अरविंद, पेंटरबाबू, अजय, संतोष, रोशन, रेलवे रोड से निकली यात्रा में जितेंद्र , मिथुन, मोहित, लखन, बागकूंचा से निकली यात्रा में लक्की, सुशील, टिंकू, पिंकू, रज्जू , पिंकी, भीकमपुरा से निकली यात्रा में पप्पू , दीपक , ब्रजेश, रोहित, महादेव प्रसाद स्ट्रीट से निकली यात्रा में प्रवीन, रीना, मुन्नी, अखिलेश, मुकेश, बजरिया फील्ड से निकली यात्रा में मनोज, देवकांत, अजय, बजरिया सालिगराम से निकली यात्रा में सौरभ, लला, सेनापति से निकली यात्रा में सेठी, अंकुश, विष्णु, बढ़पुर से निकली यात्रा में ब्रजकिशोर, संजय, शिवम, खटकपुरा से निकली शोभायात्रा में आकाश, राहुल, पल्लवी, नेहा, अरविंद, खतराना से निकली यात्रा में अमित, नीरज, विकास, अमन आदि, रकाबगंज से निकली यात्रा में गुड्डू, संजीव, पप्पू, पप्पी, कौशलेंद्र, चीतू , सुशील आदि मौजूद रहे। पक्कापुल स्थित गौरीशंकर महादेव मंदिर से निकली यात्रा में छोटे, विमल, राजेंद्र, सोनू , हैप्पी, खड़ियाई रामजानकी मंदिर से निकली यात्रा में पंकज, नीरज, सदानंद, सुनील, अभिषेक, पक्कापुल स्थित हनुमान मंदिर से निकली यात्रा में विनोद, सोनू, राजेश, सत्यप्रकाश, फूलचंद्र, बटुवा वाली गली से निकली यात्रा में गौरीशंकर, मिंटू, रामगोपाल, गुल्लू, प्रखर आदि मौजूद रहे।
चिलपुरा, बाग रुस्तम और कूंचा भवानीदास मोहल्लों से विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। विसर्जन यात्राएं मुख्यमार्गों से होती हुईं पांचाल घाट पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का भू विसर्जन किया गया। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सराफा कमेटी की ओर से धूमधाम से विसर्जन यात्रा कसबे से निकाली गई। वीरेंद्र, रामनिवास, संजय, नवीन, राम, प्रदीप, नरसिंह आदि मौजूद रहे।