फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gateman guilty in investigation of gazetted officers

राजपत्रित अफसरों की जांच में गेटमैन दोषी

Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gateman guilty in investigation of gazetted officers
फर्रुखाबाद। कमालगंज-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच नगला पजावा रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी से ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में दोषी की पहचान के लिए राजपत्रित अफसरों ने अपनी रिपोर्ट बना ली है। इसमें गेटमैन को ही दोषी माना गया है। इससे साफ है कि अब ट्रैक्टर चालक को अभयदान मिलेगा। हालांकि आरपीएफ को अभी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। यदि गेटमैन दोषी पाया जाता है, तो गेट तोड़ने में सहायता करने वालों का फंसना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

तीन नवंबर की शाम सवा पांच बजे नगला पजाबा (याकूतगंज) रेलवे क्रासिंग पर कानपुर से मथुरा जा रही मालगाड़ी से आलू भरी ट्रैक्टर ट्राली टकरा गई थी। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि ट्राली इंजन में फंसकर 200 मीटर दूर तक चली गई। इससे उसके परखचे उड़ गए थे। ट्रैक्टर चालक और प्रत्यक्षदर्शियों ने क्रासिंग खुली होने की बात कही, तो मामला फंस गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम ने मथुरा व इज्जतनगर के चार राजपत्रित अफसरों की टीम बनाकर जांच कराई। जांच टीम ने रेलवे, प्रत्यक्षदर्शियों, ट्रैक्टर चालक, आरपीएफ के बयान दर्ज किए थे। रिपोर्ट जल्द ही स्थानीय आरपीएफ थाने को भेजी जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। उनकी जांच में गेटमैन की लापरवाही सामने आई थी। टूटे गेट में ट्रैक्टर की टक्कर के भी कोई निशान नहीं मिले थे। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पर मुकदमा दर्ज होगा। गेट तोड़ने में सहयोग करने वाले भी नहीं बख्शे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed