फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gasoline borrow for not providing workers beaten

उधार पेट्रोल न देने पर कर्मचारियों को पीटा

Thu, 03 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gasoline borrow for not providing workers beaten

फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल चौकी से चंद कदम की दूरी पर उधर में पेट्रोल देने से मना करने पर दबंग युवकों ने दो कर्मचारियों की दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पंप मालिक ने मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सेंट्रल जेल चौराहा के पास कटियार पेट्रोलपंप है। यहां पर थाना राजेपुर के गांव गांधी निवासी मधुर सिंह, थाना कमालगंज के गांव रसूलपुर निवासी मनीश कुमार सेल्समैन हैं। गुरुवार की सुबह दोनों कर्मचारी पंप पर ड्यूटी कर रहे थे। दो बाइकों पर सवार पांच लोग पंप पर आए और कर्मचारियों से दोनों बाइकों में 100-100 रुपये का पेट्रोल उधार में डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने उधार में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसको लेकर युवकों की पंप कर्मचारियों से नोंकझोंक होने लगी। दबंगों ने दोनों कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों के अन्य साथी भी आ गए। दिन दहाड़े मारपीट से अफरातफरी मच गई। सूचना पर सेंट्रल चौकी पुलिस के सिपाही वहां पहुंचे। पुलिस को देख कर हमलावर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने गांव पपियापुर निवासी पंकज को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल आईटीआई चौकी का होने के कारण पकड़े गए युवक पंकज को उनके हवाले कर दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके पास से 14 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पंकज के पकड़े जाने की जानकारी पर एक अधिवक्ता आईटीआई चौकी पर परैवी करने पहुंचे। यहां पर आईटीआई चौकी प्रभारी रामजीवन से तीखी नोकझोंक होने लगी। रामजीवन ने अधिवक्ता को चौकी में बैठा लिया। इसकी सूचना मिलने पर कई अधिवक्ता चौकी पहुंचे। इसके बाद अधिवक्ता को छोड़ दिया। पंप मालिक प्रवीन कटियार ने गांव पपियापुर निवासी पंकज, सोनू, अरविंद वर्मा उर्फ अज्जू और 15-20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed