फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gas fire caused chaos in fire

गैस सिलिंडर में लगी अगा से मची अफरा-तफरी

Fri, 11 Dec 2020 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
Gas fire caused chaos in fire
मठिया देवी के पास आग लगने से घर से निकलता धुआं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चूल्हा जलाते समय गैस का रिसाव होने से सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। इससे घर में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर सड़क से गुजर रहे दो युवकों ने देखा और अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान रेलवे रोड मठिया देवी मंदिर के पास पुलिस ने दोनों तरफ का आवागमन बंद करा दिया था।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड पर मठिया देवी मंदिर के नजदीक लक्ष्मी देवी (80) अपने नाती उत्कर्ष के साथ रहती हैं। शुक्रवार दोपहर में गैस खत्म होने पर उत्कर्ष ने दूसरा सिलिंडर लगाया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह रसोईघर में गया और चूल्हा जलाने लगा। तभी पाइप से रिस रही गैस ने आग पकड़ ली। इससे पाइप जलने लगा। उत्कर्ष शोर मचाते हुए रसोईघर से बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर वहां सड़क से गुजर रहे बजरिया बड़ा खेल निवासी मोहसिन व शिवम मिश्रा अग्निशमन यंत्र लेकर आए और आग पर काबू पाया। इसी दौरान पल्ला चौकी प्रभारी राजेश चौबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने मठिया देवी मंदिर के पास आवागमन बंद करा दिया। आग पर काबू होने के बाद लक्ष्मी देवी और उत्कर्ष को घर से बाहर लाया गया। आग से कोई खास नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed