फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gareebee se tang divyaang mahila ne jahar khaakar jaan dee

गरीबी से तंग दिव्यांग महिला ने जहर खाकर जान दी

Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
gareebee se tang divyaang mahila ne jahar khaakar jaan dee
मीना की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। आर्थिक तंगी से परेशान दोनों पैरों से दिव्यांग महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला के दिव्यांग पति की कोरोना की दूसरी लहर में मौत हो चुकी है। महिला के एक बेटा व दो बेटी हैं। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तुर्क ललैया निवासी दिव्यांग मीना जाटव (40) ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ का लिया। परिजन अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक बड़ी बेटी बबली की जिरखापुर गांव में शादी हो चुकी है। उसके 12 साल का एक मंदबुद्धि बेटा अंशुल और दो साल की मासूम बेटी गुड़िया है। मीना दिव्यांग होने के कारण कमाने में भी असमर्थ थी। जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। दामाद ने ही अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा रहते न पहुंचा कोई नेता
चुनावी सीजन में जिस नेता को भी महिला की मौत की जानकारी हुई, वह अपने समर्थकों के साथ उसके घर सांत्वना देने पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष रहा। उनका कहना है कि जब तक मीना जिंदा रही, तब तक किसी भी नेता ने उसकी व उसके परिवार की कोई सुध नहीं ली। यदि सुध लेते तो उसे किसी न किसी योजना का लाभ मिल सकता था और उसकी जान भी न जाती।

बेटे का इलाज भी नहीं करा पा रही थी
ग्रामीणों ने बताया कि पास पड़ोस के लोग यदाकदा मीना के घर थोड़ा बहुत राशन देकर मदद पहुंचा दिया करते थे। उसकी सबसे बड़ी चिंता उसका मंदबुद्धि बेटा था, लेकिन वह मजबूर थी, परिवार का पेट तक पालना मुश्किल हो रहा था, ऐसे में वह बेटे का इलाज कैसे कराती। बेटे का क्या होगा, इस चिंता से भी वह परेशान रहा करती थी।

मगीन बैठे मीना के परिजन। संवाद

मगीन बैठे मीना के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed