फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga water level rises to 134.50 meters.

Farrukhabad News: गंगा जलस्तर बढ़कर 134.50 मीटर पर पहुंचा

Thu, 09 Jul 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises to 134.50 meters.
फर्रुखाबाद। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और बांधों से छोड़े जा रहे पानी से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। तटीय क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं, जबकि पंडों ने भी अपने सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नरौरा बांध से करीब 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़कर 134.50 मीटर पर पहुंच गया। कई स्थानों पर कटान भी शुरू हो गई है। वहीं, रामगंगा नदी में खो बैराज से 200 और रामनगर बांध से करीब 100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि रामगंगा का जलस्तर अभी भी निचले गेज पर बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दुर्ण कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से दोनों नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिंचाई विभाग ने करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से चार संवेदनशील स्थानों पर परकोपाइन स्पर बनवाए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 24 बाढ़ शरणालय, 52 बाढ़ चौकियां, 102 नावें और 53 गोताखोर तैनात किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त नावों की भी व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के लिए दो नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed