फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga water level rises by 10 cm to warning point

Farrukhabad News: 10 सेमी बढ़कर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर

Sun, 03 Aug 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level rises by 10 cm to warning point
अमृतपुर। बांधों से छोड़े जा रहे पानी, पहाड़ों और मैदानों पर हो रही बारिश से बाढ़ बढ़ चली है। 10 सेमी की बढ़ोतरी के साथ गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु को छूने लगा है। लगातार पानी बढ़ने से गंगा किनारे के गांवों के खेतों में जलभराव हो गया है। जलस्तर में अगर ऐसी ही बढ़ोतरी होती रही तो गांवों के अंदर पानी पहुंचने की आशंका बन गई है।
विज्ञापन

रविवार को नरौरा बांध से गंगा में 77369 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर से बढ़कर 136.60 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे बसे गांव करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, रामपुर, जोगराजपुर, लायलपुर आदि गांव के पास पानी भरा गया। आशा की मड़ैया को जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरने लगा है। कंपिल संवाद के अनुसार क्षेत्र के गांव रैपुरा से निकली गंगा की धारा ने सैकड़ों बीघा खेती को अपनी चपेट में ले लिया है। गांव मधवापुर के चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बाढ़ के पानी को रोकने के लिए अस्थाई बांध बनाया। अस्थाई बांध से फिलहाल कुछ समय के लिए बाढ़ का पानी गांव में नहीं घुस सकेगा। गांव निवासी मोहनलाल, मैकू, भजनलाल आदि ग्रामीणों ने भेड़, बकरी निकालकर नजदीकी रिश्तेदारों के यहां पहुंचानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed