फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga increased, water filled Panda's ghat and school

Farrukhabad News: बढ़ी गंगा, पंडों के घाट व स्कूल में भरा पानी

Thu, 25 Jul 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ganga increased, water filled Panda's ghat and school
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर 45 सेमी बढ़कर 136.25 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 35 सेमी दूर है। वहीं गंगा का पानी पंडों के घाट और प्राथमिक स्कूल में पहुंच गया है। ऐसे में ग्रामीण बाढ़ की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में 86603 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ तटवर्ती ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ने की आशंका है। पांचाल घाट बंधा पर स्थित प्राथमिक विद्यालय व पंचायतघर में बाढ़ का पानी भर गया है। स्कूल में पानी भरने से शिक्षकों व बच्चों को परेशानी होने लगी है। प्रधानाध्यापिका एक मंदिर में कक्षाएं संचालित कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

गंगा के किनारे पंडा के घाटों पर पानी भर गया। इससे पंडा अपना तख्त व सामान हटाकर ऊंचे स्थान पर ले जा रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए गंगा तट पर बनाया गया वाच टावर भी पानी के बीच में आ गया है। गंगा के किनारे बसे गांव रामपुर, जोगराजपुर, कंचनपुर सबलपुर, लायकपुर, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर आदि गांव के पास पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना कि जलस्तर बढ़ने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रामगंगा का जलस्तर 134.90 मीटर से 10 सेमी कम होकर 134.80 मीटर पर आ गया है। खो हरेली रामनगर बैराज से 15867 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

------------------

बाढ़ पीड़ितों को सड़क किनारे से झोपड़ी हटाने के निर्देश
फोटो- 11, 17,
शमसाबाद। गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गांव समैचीपुर में बाढ़ का पानी 25 घरों में घुस गया है। इससे ग्रामीणों ने ढाईघाट सड़क किनारे घरेलू सामान रखकर डेरा डाल लिया है। इसकी जानकारी पर उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अनवर हुसैन व सृजन सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए एसडीएम ने सड़क किनारे बसे ग्रामीणों को समझाया और पैलानी दक्षिण गांव के पास पड़ी सरकारी भूमि पर झोपड़ी डालने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आवास बनाने के लिए पट्टा देने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि वह लोग गुरुवार को यहां से जाकर गांव पैलानी दक्षिण की सरकारी भूमि पर झोपड़ी डालेंगे। एसडीएम ने लेखपाल सौरभ यादव व नायब तहसीलदार को बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर ट्रैक्टर से पहुंचाने के निर्देश दिए। एसडीएम रविंद्र सिंह ने बताया दुर्घटना की आशंका व सुरक्षा की दृष्टि से बाढ़ पीड़ितों को सड़क किनारे से हटाया जा रहा है। उन्हें ऊंचे स्थान पर सुरक्षित करने के साथ आवास के लिए भूमि का पट्टा देने की भी तैयारी है। (संवाद)


सचिवों को बाढ़ चौकियों पर व्यवस्थाएं पूर्ण कराने के निर्देश

अमृतपुर। ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत अजीत पाठक ने सचिवों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे सभी सचिव अपने क्षेत्र की बाढ़ चौकियों पर सफाई कराने के साथ बिजली, पानी की व्यवस्था पूरी कराएं और सतर्क रहें। एडीओ ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे गांव में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। गांव में गंदगी व जल भराव नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने व नवीन चयनित आवासों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। मुनीश यादव, नौशाद अहमद, अशोक कुमार, मोहित यादव, राजीव सुमन मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed