फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ganga

जलस्तर घटा, निकलने लगा बाढ़ का पानी

Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
ganga
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। नरौरा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इससे गांवों में भरा बाढ़ का पानी निकलना शुरू हो गया है। गांव के लोगों को राहत मिली है। हरसिंहपुर कायस्थ जाने वाले मार्ग पर अभी भी पानी भरा है।
विज्ञापन

शनिवार को नरौरा बांध से 41,934 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। पानी की मात्रा कम होने से गंगा का जलस्तर कम होने लगा है।
इससे चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से घटकर जलस्तर 136.10 मीटर पर पहुंच गया है। गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, जोगराजपुर में भरा बाढ़ का पानी निकलने लगा है। पानी निकलने के बाद ग्रामीणों की झोपड़ियों में कीचड़ हो गया है। हरसिंहपुर कायस्थ के लोग गंगा की तेज धार से कटान होने से घरों को छोड़कर ऊंचे स्थान पर खेतों में रह रहे हैं। इस गांव के रास्ते पर अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। इससे गांव के लोगों को पानी से गुजर कर तहसील मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरसिंहपुर कायस्थ के ग्रामीणों का कहना है, बारिश होने पर गंगा का जलस्तर दोबारा बढ़ेगा। इससे अभी खेतों में ही रहेंगे। जिन ग्रामीणों के मकान कटान की जद में आकर ढह गए हैं, उनको प्रशासन द्वारा जमीन मुहैया नहीं कराई गई। जो सरकारी जमीन दबंगों के कब्जों में हैं उसको मुक्त कराकर दिलाने की कई बार मांग की है। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। रामगंगा का भी जलस्तर कम होने लगा है। शनिवार को रामगंगा में खो हरेली, रामनगर से 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 134.40 मीटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed