फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga crosses warning point, flood water enters villages

Farrukhabad News: गंगा चेतावनी बिंदु के पार, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Sun, 25 Aug 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ganga crosses warning point, flood water enters villages
अमृतपुर। 20 सेमी जलस्तर बढ़ने से गंगा फिर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर के पार 136.70 मीटर पर पहुुंच गईं। इससे गांवों में फिर बाढ़ का पानी घुसने लगा है। इससे ग्रामीण खासे चिंतित हैं। रामगंगा का भी जलस्तर बढ़ने से लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे ग्रामीणों को बाढ़ आने का भय सताने लगा है। गांव की गलियों से बाढ़ का पानी निकल नहीं पाया था पुनः बढ़ने लगा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से गंगा का जलस्तर फिर बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर से 20 सेमी. बढ़कर 136.70 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 10 सेमी. ऊपर है। नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 22 हजार 848 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने से गांवों में बाढ़ का पानी भरने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पानी के उतार-चढाव से दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गांव तीसराम की मड़ैया को जाने वाला मार्ग कई जगह से कटा था। इस बार बाढ़ आने से पुलिया के पास सड़क कट जाने से ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत हो रही है। डीएम के आदेश के बावजूद बीडीओ ने कटी सड़क पर रात में प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं कराई। इससे लोगों को आवागमन में खतरा बना हुआ है।
गांव आशा की मड़ैया जाने वाले मार्ग पर कमर से ऊपर पानी बह रहा है। रामपुर, जोगराजपुर, अंबरपुर, बरुआ, अमीराबाद, बमियारी, चित्रकूट, खानपुर, गाजीपुर, रामप्रसाद नगला, माखन नगला, मंझा आदि गांव में बाढ़ का पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। कई दिनों से पानी भरा होने से ग्रामीणों को पशुओं को जीवित रखने के लिए कोसों दूर तक चारा लेने जाना मजबूरी है।

वहीं, रामगंगा का भी जलस्तर 20 सेमी. बढ़ा है। 134.60 मीटर से बढ़कर 134.80 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा में खो हरेली रामनगर बैराज से 29654 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ग्रस्त सभी गांवों में राहत सामग्री वितरण की जा चुकी है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed