{"_id":"66eb3c4143edbff7840c9ac9","slug":"ganga-and-ramganga-become-dangerous-pailani-dam-broken-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103964-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा व रामगंगा विकराल, पैलानी बंधा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा व रामगंगा विकराल, पैलानी बंधा टूटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा व रामगंगा के जलस्तर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। शमसाबाद के उत्तर दिशा में पैलानी बंधा टूट गया। अमृतपुर क्षेत्र में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सौ गांव प्रभावित हो गए। चित्रकूट डिप पर बहाव तेज होने से आवागमन बंद कर दिया गया है। कड़हर मार्ग पर कई स्थानों पर पानी तेजी से बह रहा है।
बुधवार को गंगा के जलस्तर का पांच सेंटीमीटर बढ़कर 137.20 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से 137.10 मीटर से 10 सेंटीमीटर ऊपर है। नरौरा बांध से 1,42,517 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जमापुर रोड पर छोटे वाहनों को रोका जा रहा है। चाचूपुर-कड़हर मार्ग पर करीब आठ जगह बाढ़ का पानी तेज बहने लगा है। अर्जुनपुर के पास पिछले साल कटी पुलिया पर स्थिति खराब है। निविया-भरखा मार्ग भुसेरा के पास कटने से बंद हो गया है। हरसिंहपुर गलावार चौरामार्ग पर गांव शरीफपुर के पास चार फीट पानी होने से आवागमन बंद है। राजेपुर डिप पर एक फीट पानी है।
रामगंगा का जलस्तर खतरे के निशान 137.10 मीटर से पांच सेंटीमीटर ऊपर है। अब 137.15 मीटर पर बह रही हैं। अमैयापुर की पुलिया पर करीब दो फीट पानी होने से हीरानगर, गुडे़रा, भावन, गुड़रिया, चपरा, खाखिन, गैहलार, अमैयापुर पूर्वी, नीचेवाला चपरा, अमैयापुर पश्चिमी आदि गांवों का संपर्क कट गया है। धान, बाजरा, तिल, उड़द आदि की फसलें खत्म हो गईं। तहसीलदार करमवीर सिंह ने बताया कि सभी लेखपाल क्षेत्र में जाकर निगरानी कर रहे हैं। 32 नाव चल रही हैं। 350 राहत पैकेट की मांग की है। 5427 राहत पैकेट 25 गांवों में बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, बाढ़ के कारण शमसाबाद-शाहजहांपुर मार्ग बंद है। थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि शासन ने पांच नाव चौरा गांव के सामने लगाई हैं। बाइक और पैदल यात्रियों से रुपये लेने पर उन्होंने हिदायत देकर फ्री में ले जाने के निर्देश दिए। कायमगंज के नायब तहसीलदार अनवर हुसैन नाविकों से फ्री में उतारने के निर्देश दिए। (संवाद)
इनसेट
मोबाइल शौचालय बेकार साबित
फोटो- 32,
अमृतपुर। गांव आशा की मडैया के लोगों की दिक्कत देखते हुए डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत कमालगंज से मोबाइल शौचालय भेजा गया। इसके दरवाजे नहीं खुल रहे। गांव के धर्मपाल, रामशरण, रघुवीर, राधाकृष्ण आदि ने बताया कि शौचालय में गंदगी भरी है। दरवाजे जाम हैं। इसका कोई फायदा नहीं है। (संवाद)
-- -- -- -- -
बाढ़ व बारिश से किसानों की फसलें नष्ट
कंपिल। गंगा की बाढ़ से किसान तबाह हो रहे हैं। खेतों में खड़ी ईख, मक्का, धान व घुइयां की फसलें डूबने से बर्बाद हो गईं। इकलहरा-शाहपुर मार्ग कट गया। घरों में पानी घुसने से लोग पॉलिथीन डालकर गुजर कर रहे हैं। बच्चों की न तो पढ़ाई हो पा रही और न ही बीमारों को दवाएं मिल पा रही हैं। किसानों की परेशानी को देखने के बावजूद प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है। (संवाद)
-- -- -- -- -- -- -- --