फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gair hajir

सीएमओ को सीएचसी में 28 कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
gair hajir
सीएचसी कमालगंज में महिला से जानकारी लेते सीएमओ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को अस्पताल में महिला डॉक्टर सहित 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करने की बात कही। मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में बेड कम होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश चंद्रा शुक्रवार सुबह सवा 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्हें महिला चिकित्सक डॉ. ममता अरुण, बीएचडब्लू रोहित यादव, एलटी नमृता आर्य गैरहाजिर मिलीं। आरबीएसके टीम के डॉ. विवेक, डॉ. कुलभूषण, डॉ. स्मिता शाक्य, ओपीटी अरविंद कुमार, प्रांजुल तिवारी, डीईओ धर्मेंद्र कुमार, शिवप्रताप, डेंटल हाइजेनिक सत्येंद्र यादव, शाहिद, जया द्विवेदी, कु. नीरज पाल, अनीता व डॉ. तनुज अरोड़ा अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान आयुष्मान मित्र अंकित को ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सक डॉ. विकास पटेल ने सीएमओ को बताया कि प्रथम तल पर बने वार्डों में जो बेड थे। वह कोविड अस्पताल में चले जाने से बेडों की समस्या आ रही है। उन्होंने 15 बेड की मांग की।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्रसूति कक्ष का निरीक्षण किया। उन्हें वार्ड में तीन महिलाएं भर्ती मिलीं। सीएमओ को अजीजलपुर निवासी सना के जच्चा बच्चा कार्ड में एमटीसीएस नंबर लिखा नहीं मिला। इस पर उन्होंने कार्ड को ठीक से मेंटेन रखने को कहा। अस्पताल परिसर में साफ सफाई रखने के साथ ही मरीजों को दिए जा रहे भोजन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed