{"_id":"5edbbb738ebc3e9079600952","slug":"gagni-village-sealed-sanitized-farrukhabad-news-knp5640707104","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगनी गांव किया गया सील, सैनिटाइज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगनी गांव किया गया सील, सैनिटाइज कराया
विज्ञापन
गगनी गांव किया गया सील, सैनिटाइज कराया
कमालगंज। कानपुर में भर्ती गिट्टी, मौरंग व्यापारी के गांव गगनी को सील कर दिया गया है। दो स्थानों पर बल्ली लगाकर रास्ता बंद किया गया है। एक स्थान पर बैरियर लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव के 38 लोगों का कोरोना जांच के लिए शुक्रवार को नमूना लिए जाने के बाद गांव को सैनिटाइज भी कराया गया।
शुक्रवार रात गगनी से सिलार चौरा जाने वाले रास्ते व गगनी से सिलार चौरा होते हुए खुदागंज आने वाले रास्ते में बल्ली बांध कर रास्ता बंद कर दिया गया। खुदागंज पुलिस चौकी के पास से गगनी जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर दो पुलिसकर्मी लगा दिए गए हैं। कन्नौज सीमा पर स्थित खुदागंज के बाजार में व्यापारी के भतीजे का मेडिकल स्टोर है। चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह ने उसे भी बंद करा दिया।