फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fumigation of the ash , pipe and hi-tech monk

धूनी की भभूत, चिलम और हाइटेक साधु

Sun, 11 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fumigation of the ash , pipe and hi-tech monk
मेला श्री रामनगरिया में पहुंचने वाले साधु हाईटेक हैं। यह लैपटाप के साथ
विज्ञापन
ही नेट डाटा का भी प्रयोग कर रहे हैं। इससे इस बार मेले में फोन के रिचार्ज कू पन, नेट डाटा व चिप डाउन लोडिंग की दुकानें भी दिख रही हैं। सोशल साइट्स से भी संत जुड़े हैं। सोलर लाइटों से

मोबाइल और लैपटाप चार्ज हो रहे हैं। इसके साथ ही चिलम का धुआं और धूनी की भभूत भी है। कार वाले बाबा और घोड़ा बाबा भी कल्पवास करने आए हैं। रविवार को भी कल्पवास इलाके में भजन व पूजन के आयोजन होते रहे। बदइंतजामियाें को लेकर नाराजगी भी रही। सर्दी से सभी कंपकंपाते रहे। इससे मनोरंजन इलाका व मेले की दुकानाें से रौनक गायब दिखी।

बदइंतजामियाें पर बिफरे संत व कल्पवासी
मेला में अभी भी इंतजाम पूरे नहीं हैं। इससे साधु संताें व कल्पवासियों में नाराजगी है। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के तहत मेला सचिव सुनील वर्मा को ज्ञापन दिया गया। साधु संताें व कल्पवासियाें ने कहा कि  मेले में पॉलीथिन की ब्रिकी हो रही है।

पर्याप्त शौचालय व मूत्रालय नहीं बनवाए गए। बिजली के इंतजाम अधूरे हैं। मेेले में महिलाआें की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती की जाए। मेले में आने वाले अराजक तत्वाें को चिन्हित कर कार्रवाई हो। गंगा में आने वाले गंदे पानी को जाने से रोका जाए। इस दौरान प्रदीपाचार्य, आदित्य दीक्षित, अवनीश कुमार, अमन शुक्ला, रवि मिश्रा, अमित बाजपेई अभय श्ंाक र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

समस्याआें के निदान पर चर्चा
भारतीय मानवाधिकार एसोशिएसन की बैठक रविवार को संस्था के पांडाल में हुई। यहां श्रद्धालुआें की समस्याआें के निदान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद जिला प्रमुख सुलक्षणा सिंह, राम सिंह राठौर, गिरीश चंद्र सक्सेना, शिवरतन, विजय तिवारी,

राजेश चौहान,  एके सिंह ने कार्यालय का उद्घाटन डीएम से कराने पर चर्चा की। यहां कल्पवासियाें, साधु संताें की समस्याआें के निस्तारण पर भी चर्चा की गई। सुलक्षणा सिंह ने बताया कि उद्घाटन में एसोशिएसन के राष्ट्रीय विधि सचिव को भी बुलाया जाएगा।

लैपटाप से दुनियां खबरें , घोेड़े की सवारी भी
डमरू, कमंडल, त्रिशूल के साथ साधु संत नई तकनीक से जुड़  रहे हैं। मेला रामनगरिया के कई पांडालाें में बाबा लैपटाप पर दुनियां जहान से जुड़ रहे हैं। मेले में चल रहे आयोजनाें को सोशल साइटाें  पर लोड किया जा रहा है। यह मेले में न पहुंचने वाले गुरु भाइयाें को मेले में उमड़ रहे धर्म और

आध्यात्म के बारे में भी जानकारियां दे रहे हैं। उनसे भी जानकारियां ली जा रही हैं। मेले में बाल योगी बजरंग दास लैपटाप के साथ कल्पवास करने आए हैं। यह अयोध्या हनुमान गढ़ी निर्वाणी अखाड़ा से हैं।  साधु संताें के हाईटेक होने के अलावा कई साधु पुराने रसूख के साथ आए हैं। घोड़ा बाबा के नाम से पहचाने जाने वाले यह संत मेले क ा घोड़े पर सवार होकर भ्रमण करते हैं।

हम ऐसे कहां मानते हैं साहब
मेला इलाके में पॉलीथिन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इसके  लिए हाकिम कई बार चेतावनी जारी कर चुके हैं। पॉलीथिन का प्रयोग करने पर जुर्माना का भी प्रावधान है। अब मेला इलाके में जगह जगह पॉलीथिन का प्रयोग न करने के चेतावनी बैनर लगाए गए हैं। इनका भी कोई असर नहीं है। चाय से लेकर सब्जी व दूसरा सामान भी मेले में पॉलीथिन में बिक रहा है। मेला प्रशासन पॉलीथिन पर रोेक नहीं लगा पा रहा है।

कैरोसिन ड्रम लेकर आया लोडर फ ंसा
मेला इलाके में रास्ताें का हाल खराब है। रविवार को कै रोसिन के ड्रम लादकर आ रहा लोडर बालू में फंस गया। खासी मशक्कत के बाद लोडर के कोटेदारों के सहयोग से धक्का देकर बाहर निकाला जा सका। रविवार को कैरेसिन बंटना था। लेकिन यह बंट नहीं पाया। इससे साधु संताें में नाराजगी बनी रही।

सर्दी से कंपकंपाई रामनगरिया
हाड़ कंपाऊॅ सदी का असर मेला रामनगरिया पर भी दिखाई दिया। रविवार को छुट्टी के चलते मेले में खासी रौनक उमड़ने क ी उम्मीद थी। कड़क सर्दी ने दुकानदाराें के अरमानाें पर पानी फेर दिया। बक्सा दुकानार महबूब ने बताया कि सर्दी से मेला ठंडा रहा। सुबह से बोहनी तक नहीं हुई।

ढोलक दुकानदार रमेश ने बताया कि सुबह से दो ढोलक ही बिकी हैं। बच्चाें के खिलौने बेचने वाले दुकानदार हरीराम ने बताया कि मंदी चल रही है। सर्दी और भीड़ नदारद रहने पर दुकानदार जगह जगह अलाव सेेंक ते रहे।

धूनी से गर्मी भी और धार्मिक चर्चा
मेला रामनगरिया के अखाडाें में धूनी गर्मी के साथ धर्म की चर्चाएं भी हो रही हैं। श्री पंच रामानंदी निर्मोही अनी अखाड़ा के श्री 1008 गोपालदास के डेरे में धूनी के चारों ओर संप्रदाय के संताें का जमावड़ा रहता है। यहां धर्म आध्यात्म की चर्चाएं भी हो रही हैं।

मेले में भिड़ गए सफाई कर्मी
मेलेे में सफाईकर्मियाें के लिए सफाई का इलाका आवंटित नहीं है। यहां जिला पंचायतराज विभाग के अलावा 32 प्राइवेट कर्मचारी सफाई के लिए लगाए गए हैं। इनकी दो टोलियां बनाई गई हैं। एक टोली के नायक सतीश और दूसरी के नायक भन्नू हैं।  इससे सफाई नहंी हो पा रही है। एक दूसरे पर मामला टाला जा रहा है। रविवार को इनके बीच सफाई के इलाके को लेकर विवाद हो गया।

दो लेखपालाें के वेतन कटौती का आदेश
शमसाबाद। ढाईघाट मेले में आए साधु संतों को राशन कार्ड वितरण में अनदेखी बरतने वाले दो लेखपालों के वेतन से एक दिन का वेतन काटा जाएगा। इसका निर्देश एसडीएम कायमगंज ने दिया है।
रविवार को मेला का निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी कायमगंज बीडी वर्मा से बाबा राधा कृष्ण व अन्य साधुओं ने राशन कार्ड वितरण न होने की शिकायत की।

इससे एसडीएम ने कानून गो प्रमोद पांडेय की फटकार लगा दी। लेखपाल प्रकाश चंद्र व विजय पाल बुलवाया लेकिन दोनों नहीं आए थे। एसडीएम ने दोनों लेखपालों को मोबाइल फोन से फटकारा और कार्रवाई की चेतावनी दी। कानून गो से कहा कि सोमवार शाम तक सभी संतों के राशन कार्ड बना कर वितरण करा दिए जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही  नहीं चाहिए।  एसडीएम ने दोनों लेखपाल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

सामान लेकर जा रहा तांगा पलटा
शमसाबाद। मेला ढाईघाट में लगी दुकान पर सामान लेकर जा रहा तांगा गंगा किनारे बनी टूटी सड़क से गुजरते समय पलट गया।  मेला मार्ग पर कई जगह गड्ढे हैं। इससे गुजर कर मेले तक जाने वाले लोगों केा दिक्कताें  का सामना करना पड़ता है। समैचीपुर निवासी राजपाल मेले में दुकान लगाए है। यह रविवार को दुकान का सामान तांगे पर लेकर मेला जा रहे थे।

टूटी सड़क से गुजरने के दौरान तांगे का पहिया अचानक गड्ढे में चला गया। इससे तांगा पलट गया। तांगा पलटने से घोड़ा सड़क पर गिर कर जख्मी हो गया। तांगा चालक मेाहन ने बताया कि सड़क खराब है। इस कारण आवामगन में दिक्कत होती है। तांगा पलटने से सामान फैल गया है। लेकिन घोड़े की जान बाल बाल बच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed