{"_id":"647792e619943f74140d48b4","slug":"fulva-potato-of-the-district-will-be-recognized-by-gi-tagging-farrukhabad-news-c-12-1-263397-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिले के फुलवा आलू को जीआई टैगिंग से मिलेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिले के फुलवा आलू को जीआई टैगिंग से मिलेगी पहचान
Thu, 01 Jun 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कलस्टर सुविधा इकाई की बैठक ली। इसमें बताया कि जिले फुलवा आलू को जीआई टैगिंग मिलने से विदेशों में भी पहचान होगी।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। जिलास्तर पर कलस्टर सुविधा इकाई से किसानों को जागरूक कर उनसे संपर्क भी बढ़ाया जाएगा। कृषि विपणन निरीक्षक गिरीश चंद्र ने जीआई टैग से कृषि उत्पादों में होने वाले लाभ की जानकारी दी। कहा कि इससे कृषि उत्पादन को कानून संरक्षण मिलता है। अनधिकृत प्रयोग पर अंकुश, उत्पादों के महत्व को बढ़ावा व अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक पहचान बनती है। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह, आलू विकास अधिकारी आरएन वर्मा, डॉ.रजनीकांत द्विवेदी, निर्यातक सुधीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
वहीं, मत्स्य प्रजनन अवधि के चलते जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एक जून से 31 अगस्त तक मछली के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिकार करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।