फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Frustrated by the officials' non-cooperation in removing encroachments and development, the head resigned.

Farrukhabad News: कब्जे हटवाने और विकास में अधिकारियों के असहयोग से त्रस्त प्रधान ने दिया इस्तीफा

Fri, 31 Oct 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by the officials' non-cooperation in removing encroachments and development, the head resigned.
फोटो- 20 प्रधान आशीष मिश्र।
फर्रुखाबाद। अधिकारियों का असहयोग, मनरेगा का दो वर्ष से सात लाख रुपये भुगतान फंसने व सरकारी भूमि कब्जामुक्त न होने से त्रस्त प्रधान आशीष मिश्र ने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन

शासन को भेजे पत्र में कहा कि जब गांव का ही विकास नहीं होगा तो विकसित भारत का सपना कैसे पूरा होगा। बढ़पुर ब्लॉक की मॉडल ग्राम पंचायत गुतासी के प्रधान आशीष मिश्र ने अधिकारियों की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज निदेशक व मंडलायुक्त को शपथपत्र के साथ त्यागपत्र भेजा है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि सरकार विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए जनता से सुुझाव मांग रही है, लेकिन गांव के विकास के लिए उन्हें अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायत का निस्तारण करने के बजाय धमकाया जाता है। अधिकारियों के असहयोग से वह कक्षाओं में कैमरे, जमीनें कब्जामुक्त कराने, बंद रास्ते खुलवाने, तालाबों का सुंदरीकरण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रसव सुविधा न दिला पाने आदि व्यवस्था में असफल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर भी दबंगों से मुख्य मार्ग कब्जामुक्त नहीं कराया गया। जब वह चकरोड डलवाते हैं तो दबंग उसे काटकर मजाक उड़ाते हैं। इससे विकास कार्य बाधित हैं। मनरेगा में अधिकारियों के अनुमोदन कराने के बाद काम करा दिया। अब अधिकारी 60:40 का अनुपात समझाकर करीब सात लाख रुपये का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे वह पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधान को इस्तीफा देने से पहले उनसे मिलना चाहिए था। यदि एक बार में किसी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो उन्हें भी अवगत कराएं। प्रधान को बुलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।


शासन स्तर पर पुरस्कृत हो चुके आशीष
प्रधान आशीष गांव में भूमिगत नाली निर्माण, बेहतर सफाई, पूरे गांव में सीसीटीवी कैमरे लगे होने, कम लागत में मॉडल सोकपिट बनवाने में जनपद से लेकर शासन स्तर पर कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं। इसके साथ ही वह सरकारी खर्च कर गैर प्रांतों की माॅडल ग्राम पंचायतों का भ्रमण भी कर चुके हैं।

फोटो- 20 प्रधान आशीष मिश्र।

फोटो- 20 प्रधान आशीष मिश्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed