फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Frustrated by harassment, a young man jumped into the flood waters, report

Farrukhabad News: प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक ने बाढ़ के पानी में लगाई छलांग, रिपोर्ट

Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by harassment, a young man jumped into the flood waters, report
फर्रुखाबाद। घर से लापता युवक के मामले में पिता ने पास के ही एक ग्रामीण और उसके रिश्तेदार पर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस लापता युवक की गोताखोरों से खोजबीन करवा चुकी है। अब आरोपियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव छोटा फतेहपुर कुबेरपुर निवासी रामपाल कठेरिया ने गांव के ही राजेश राजपूत और शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाने के गांव बीघापुर निवासी सुरेंद्र राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। कहा कि उनका पुत्र अवधेश (40) 13 अगस्त की दोपहर तीन बजे घर से जाने के बाद वापस नहीं आया। 16 अगस्त को पुत्र के गायब होने की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। गांव के लोगों ने बताया कि अवधेश गांव के ही राजेश राजपूत और उसके रिश्तेदार सुरेंद्र राजपूत अपने साथ बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

तीनों ने अमिलापुर गांव में शराब पी। इसके बाद हंसी नगला के पास पुलिया के पास ले गए, जहां पर पुत्र को प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर पुत्र ने गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र का शव बाढ़ के पानी में बह गया। यहां बता दें कि पुलिस गुमशुदगी के बाद ही एक आरोपी को हिरासत में लिया था। इसके बाद गोताखोरों से पुलिया पर खोजबीन कराई, मगर लापता युवक का कुछ पता नहीं चला था। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed