{"_id":"67acd78efd434e86e10e9de8","slug":"fruit-seller-going-to-bathe-in-ganga-hit-by-vehicle-dies-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105374-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा नहाने जा रहे फल विक्रेता को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा नहाने जा रहे फल विक्रेता को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Wed, 12 Feb 2025 10:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते परिजन।
फर्रुखाबाद। घर से गंगा नहाने निकले एक फल विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को पुलिस लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची, वहां मृत घोषित कर दिया गया।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला दीनदयाल बाग अमेठी कोहना निवासी कालीचरन का पुत्र रामकिशोर (40) फल बेचकर परिवार चलाता था। वह माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए तड़के घर से पैदल पांचाल घाट के लिए निकला। बरेली-इटावा हाइवे पर एक ढाबा के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
छोटे भाई अवनीश ने बताया कि दो भाइयों में रामकिशोर बड़ा था। पत्नी सरिता, पुत्र अनुभव, पुत्री नीतू व अंशिका हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन कोई वाहन की जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
-- --
हाईवे की लाइटें बंद होने से दिक्कत
हाइवे के बीच में बने डिवाइडर पर लाइटें लगाई गई हैं। मगर इन लाइटों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। भोर में गंगा स्नान की वजह से वाहनों और पैदल यात्रियों की अधिकता थी। यदि लाइटें चल रही होतीं, तो हो सकता है कि हादसा टल जाता। घटनास्थल पर अंधेरा बताया जा रहा हैै।