{"_id":"d08c372c2b7943d283291ad629ff3ba7","slug":"free-eye-test-drew-a-crowd-of-patients-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त नेत्र परीक्षण में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त नेत्र परीक्षण में उमड़ी मरीजों की भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय मानव कल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी। 1150 मरीजों का परीक्षण कर 850 चश्मे वितरित किए गए। 50 मरीजाें को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। इनके ऑपरेशन 29 जनवरी को लोहिया अस्पताल में किए जाएंगे।
विज्ञापन
रविवार को मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र में स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बिहार में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि सीडीओ एसएन शुक्ल ने किया। नेत्र विशेषज्ञ डा. सुरेशचंद्र और डा. उमेश दयाल ने मरीजों का परीक्षण किया। डा. सुरेशचंद्र ने बताया कि 29 जनवरी को डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डा. ब्रजेश वर्मा और डा. अजय कुमार आपरेशन करेंगे।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से गरीबों को काफी राहत मिलती है। इस अवसर पर चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव योगेश कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्पना सिंह और प्रबंधक सुनील राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन