फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Frayed life from the cold , to markets silence

ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त, बाजारों में रहा सन्नाटा

Mon, 29 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 29 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
Frayed life from the cold , to markets silence
दिन भर छाई रही धुंध और कोहरे ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। दिन भर
विज्ञापन
चलीं शीत हवाओं ने जनमानस ही नहीं पशु-पक्षियों को भी परेशान करके रख दिया। शीत लहर के चलते कमालगंज में एक वृद्धध की मौत भी हो गई। जिला प्रशासन अभी भी सभी प्वाइंटों पर अलाव जलवाने में असफल साबित हो रहा है। पारा लुढ़ककर 5.5 पहुंच गया है।

रविवार रात से कोहरे ने शहर को आगोश में लेना शुरू कर दिया था। सर्द हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को हो रही है।  यह कोहरा और धुंध सोमवार को दिन में भी छाया रहा। सुबह 11.30 बजे तक घना कोहरा होने के कारण सोमवार को  सरकारी दफ्तरों में लोग देर से पहुंचे।

इसके साथ ही बाजार भी देरी से खुले। जगह-जगह दुकानदार अलाव तापते नजर आए। भीषण ठंड के चलते जानवर भी अलाव के पास ही बैठे रहे। भीषण कोहरा पड़ने के चलते ट्रेनों के संचालन पर सोमवार को भी प्रभाव पड़ा। कई ट्रेनों घंटों लेट आईं। ठंड में यात्री ठिठुरते रहे।

भीषण ठंड पड़ने के कारण  लकड़ी के कोयले के दाम 38 से 40 रुपये पहुंच गए। वहीं एक रुपये प्रति कंडा बिका। लकड़ी के दाम भी आठ से 10 रुपये पहुंच गए।  साहबगंज चौराहा, नाला मछरट्टा समेत कई प्वाइंटों पर अलाव जलते नजर नहीं आए।

कालिंदी 9 घंटे लेट, यात्री परेशान
फर्रुखाबाद। भीषण कोहरा के चलते कालिंदी समय से नहीं चल पा रही है। सोमवार को कालिंदी नौ घंटे लेट आई। इसके अलावा उत्सर्ग समेत कई ट्रेनें लेट हुईं।

कोहरा ने कालिंदी के पहियों पर ब्रेक सा लगा दिया है। करीब एक सप्ताह से रोजाना कालिंदी लेट हो रही है। लेकिन दो दिन से तो कालिंदी एक्सप्रेस काफी देर से आईं। रविवार को जहां कालिंदी 1.45 बजे आई तो वहीं सोमवार को कालिंदी सुबह 7 बजे के बजाए शाम 4 बजे आई।

इसके चलते यात्रियोें को भीषण ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री तो टिकटें वापस कर लौट गए। इसके अलावा उत्सर्ग एक्सप्रेस दोपहर 1 बजे, जयपुर-लखनऊ सुबह 6.20 बजे के बजाए 10 बजे आई। वहीं शाम 5.15 बजे आने वाली मथुरा-छपरा एक्सप्रेस शाम 7.30 बजे तक नहीं आई थी। रेलवे कर्मचारियों के अनुसार मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के देर रात तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed