फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fraud of 4.20 lakhs from the teacher by telling the owner of the car agency

Farrukhabad News: कार एजेंसी का मालिक बता शिक्षक से 4.20 लाख की ठगी

Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 4.20 lakhs from the teacher by telling the owner of the car agency
फर्रुखाबाद। कार एजेंसी का मालिक बताकर मैनपुरी के एक शिक्षक से दो लोगों ने 4.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना किशनी के गांव रम्पुरा निवासी रोहिल सिंह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने कादरीगेट थाने में कमालगंज के मोहल्ला आजादनगर निवासी मनीष व मैनपुरी के बेवर रोड स्थित नगला देवी निवासी नीरज के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कार खरीदने के लिए उन्होंने मनीष से बात की, तो उसने खुद और नीरज को शहर की एक कार एजेंसी का मालिक बताया। उन्होंने 12.60 लाख रुपये की कार पसंद की। इसमें मनीष ने तीन लाख रुपये नकद और किश्तों से देने की बात कही। बयाना के दौर पर मनीष और नीरज को 15 हजार रुपये दे दिए। मनीष के कहने पर 19 अगस्त 2022 को रजनीश कुमार के खाते में सात हजार रुपये डाले। इसके बाद 27 अगस्त को आलोक कुमार के खाते में 1.20 रुपये व 16 सितंबर को 50 हजार रुपये डाले। 23 सितंबर को एजेंसी पर मनीष को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद भानु प्रताप सिंह के खाते में छह नवंबर को आठ हजार व वैभव सक्सेना के खाते में 27 नवंबर को 2022 को 1.20 लाख रुपये भेजे। कुल 4.20 लाख रुपये पहुंचने के बाद कार लेने के लिए एजेंसी जाकर जानकारी की, तो पता चला कि वह मालिक नहीं हैं। उनसे फर्जी तरीके से एजेंसी मालिक बनकर धोखाधड़ी कर ठगी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed