फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fraud

एआरटीओ की जांच को पहुंचे एंटी करप्शन के दो इंस्पेक्टर

Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
fraud
फर्रुखाबाद। गत वर्ष तैनात एआरटीओ का ऑडियो वायरल होने और वकीलों की शिकायत पर शुरू हुई जांच करने के लिए एंटी करप्शन के दो इंस्पेक्टर सोमवार को पहुंचेे। उन्होंने एआरटीओ से मुलाकात की और तमाम सवालों के जवाब लिए। इसके बाद उन्होंने बाहर की फोटोग्राफी की, तो दलाल दुकानें बंद कर भाग निकले। दोनों जांच अधिकारी दफ्तर में करीब चार घंटे रहेे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के जुलाई व अगस्त में यहां तैनात एआरटीओ सुदेश तिवारी ने मैनपुरी के कुसमरा के एक युवक का ट्रैक्टर बंद किया था। उस पर जिस एक्ट में कार्रवाई करनी चाहिए थी, उसमें करीब तीन लाख रुपये जुर्माना हो रहा था। बाद में एआरटीओ ने इस मामले में 1.26 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। पीड़ित ने एआरटीओ से हुई लेन-देन की वार्ता का ऑडियो जारी कर दिया था।
विज्ञापन

इसी समय एआरटीओ सुदेश कुमार का वकीलों से विवाद हो गया, तो उन्होंने ऑडियो को लेकर शासन स्तर पर शिकायत की। यही नहीं यहां आए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से लिखित शिकायत की। शिकायत में दो दलालों के नाम भी शामिल किए गए थे। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच एंटी करप्शन को सौंप दी। एंटी करप्शन कानपुर शाखा के इंस्पेक्टर प्रदीप यादव और एसके सिंह सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे एआरटीओ दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यहां तैनात एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय से करीब तीन घंटे तक बातचीत की। तमाम रिकार्ड भी तलब किए। इसके बाद दोनों अधिकारी बाहर निकले और उन्होंने दलालों के बारे में पूछताछ की। कुछ फोटो भी खींचे, तो आसपास मौजूद दलालों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। अधिकारियों ने करीब चार घंटे एआरटीओ दफ्तर में बिताए। इससे कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा रहा।

एआरटीओ शांतिभूषण तिवारी ने बताया कि दो जांच अधिकारी आए थे। उन्होंने पूर्व में तैनात सुदेश तिवारी के बारे में पत्रावलियों की जांच की। अफसरों का पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed