{"_id":"68ffbb67c4801249360d94af","slug":"four-youths-attacked-a-car-rider-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131831-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चार युवकों ने कार सवार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चार युवकों ने कार सवार पर किया हमला
Tue, 28 Oct 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। मोहल्ला गंगादरवाजा कूंचा निवासी एक कार सवार युवक पर चार लोगों ने लाठी-डंडों व नुकीले हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गंगादरवाजा कूंचा निवासी रोहित कुमार पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उसे राकेश निवासी टिलिया मुडौल के फोन से उसके बेटे मोहित यादव ने बातचीत के लिए टिलिया मुडौल बुलाया। रोहित अपने साथी प्रमोद यादव के साथ कार से वहां पहुंचा।
आरोप है कि मौके पर सुधांशु पांडेय व सत्यांश पांडेय निवासी अहमदगंज, राकेश यादव और उसके बेटे मोहित यादव सहित कुछ लोग पहले से मौजूद थे। उन सभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रमोद की कार के शीशे तोड़ दिए और नुकीले हथियार से रोहित के सिर पर वार कर दिया। रविवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए मामला दर्ज कर लिया है।