{"_id":"5e989d368ebc3e78ad175a34","slug":"four-youth-arrived-in-ghaziabad-after-quarantine-farrukhabad-news-knp555574235","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में क्वारंटीन के बाद पहुंचे चार युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में क्वारंटीन के बाद पहुंचे चार युवक
विज्ञापन
बस अड्डे पर गाजियाबाद से क्वारंटीन का समय पूरा कर आए युवकों का हालचाल लेते सिटी मजिस्ट्रेट। संवा?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचे जिले के चार मजदूरों का क्वारंटीन समय पूरा होने के बाद यहां रोडवेज बस से लाया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। इसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई। हिदायत दी कि 14 दिन बाहर न निकलें। यह स्वयं के अलावा परिजनों के हित में है। स्वास्थ्य में कोई परेशानी होने पर तुरंत सूचित करें।
गाजियाबाद के साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस से 22 लोगों को भेजा गया। इनमें एक कासगंज, चार फर्रुखाबाद और 17 हरदोई के लोग थे। जिले के चार लोगों में उपेंद्र पुत्र झब्बू निवासी ग्राम मानिकपुर थाना कंपिल, जीतू, अरविंद, जितेंद्र पुत्रगण रघुवर दयाल, निवासी नेकपुर कलां बंधौआ दिल्ली में मजदूरी करते थे। उपेंद्र बेकरी में कारीगर था। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से घर आने को निकले, तो गाजियाबाद में राधा स्वामी आश्रम में बने क्वारंटीन सेंटर में रख दिया गया था। उनके 14 दिन पूरे होने पर गाजियाबाद प्रशासन ने रोडवेज बस से यहां भेजा। गाजियाबाद प्रशासन ने क्वारंटीन समय पूरा करने वाले सभी लोगों को आटा, चावल, घी, तेल, मसाला, आलू आदि से भरी एक बोरी भी भेंट की थी। चारों यात्री उसे लेकर घरों को चले गए।
सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने चारों युवकों से बातचीत की। साथ में आए गाजियाबाद के वार्डब्वॉय से पत्रावली लेकर अवलोकन किया। पहले से मौजूद स्वास्थ्य टीम से अपने सामने थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने डीएम मानवेंद्र सिंह को फोन पर जानकारी दी। उनके आदेश पर चारो को घर जाने की इजाजत दे दी गई। कहा कि वह 14 दिन बाहर नहीं निकलेंगे। यहां तक कि घर वालों से भी दूर रहेंगे। इससे ही अपना और परिवार का हित है।