फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four year old girl raped and looted locket and anklet

Farrukhabad News: चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर लॉकेट व पायल लूटे

Sat, 13 Jul 2024 04:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl raped and looted locket and anklet
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। रिश्तेदारी में गेस्ट हाउस में आई चार वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म कर युवक उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट व पायल लूटकर भाग गया। बालिका गेस्ट हाउस से 200 मीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली। बालिका के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसके शरीर पर खरोंच के निशान मिले। बालिका को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती की एक गेस्ट हाउस में जनपद मैनपुरी थाना भोगांव से गुरुवार की रात बरात आई थी। कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण पत्नी व चार वर्ष की पुत्री के साथ बरात में आया था। तिलक के कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण ने गोद से बेटी को खेलने के लिए नीचे उतार दिया।
विज्ञापन

लगभग 11 बजे बालिका के गेस्ट हाउस से गायब होने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परिजन बालिका को खोजते हुए कबीपुर मार्ग पर बाबूराम के मकान के पास पहुंचे। वहां पर बालिका बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। बालिका के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसके शरीर पर खरोंच के निशान थे। उसके गले में पड़ा सोने का लॉकेट व पैर की पायल भी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म करने वाला लॉकेट व पायल भी ले गया था। बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर बालिका को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ बालिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
सूचना मिलने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी डॉ संजय कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार सहित फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें बालिका एक संदिग्ध के पीछे-पीछे बाहर जाते हुए दिखाई दी। एसपी ने पास की गिहार बस्ती में संदिग्ध की तलाश में दबिश मारी। वहां के लोगों से संदिग्ध युवक के बारे में पूछताछ की। खुलासे के लिए एसपी ने तीन टीमों का गठन कर दिया है।

एएसपी पूरे दिन कोतवाली में डेरा डाले रहे। डीएम डॉ वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लोहिया अस्पताल जाकर पीड़ित बालिका के हाल चाल लिए। डॉक्टरों काे उसका सही से इलाज करने के निर्देश दिए। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस में आई बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed