{"_id":"5e989c828ebc3e769e4888de","slug":"four-shops-sealed-as-stock-gets-low-farrukhabad-news-knp555574010","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल वितरण में घटतौली, स्टाक कम होने पर चार दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल वितरण में घटतौली, स्टाक कम होने पर चार दुकानें सील
विज्ञापन
अमृतपुर। घटतौली की शिकायत पर एसडीएम ने राशन की दुकानों पर छापे मारकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। स्टाक में राशन कम मिलने पर चार दुकानें सील कर दी गई। उन्होंने कोटेदारों के खिलाफ निलंबन व कार्रवाई के लिए संस्तुति कर फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी है।
अमृतपुर एसडीएम ने क्षेत्र के गांव रूरापुर के कोटदार आदर्श मिश्रा, चपरा के सोनपाल, गुड़ेरा के राकेश कुमार व गांव बमियारी की राशन दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदारों के खिलाफ कम यूनिट का राशन देने का आरोप लगाया। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए। एसडीएम ने स्टाक चेक कराया तो कम मिला। वहीं गांव रामपुर जोगराजपुर की राशन दुकान पर अनियमितता पकड़ी जा चुकी है। एसडीएम बृजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने चारों दुकानें सील कर दी हैं।
उनके अनुबंधपत्र निलंबित करने व कोटेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अपनी जांच रिपोर्ट में संस्तुति कर दी है। इसके अलावा नवाबगंज ब्लाक के गांव अठसेनी स्थित राशन दुकान पर भी घटतौली पकड़ी जा चुकी है। गुरुवार को कोटेदार ने डीएसओ से कार्यालय में संपर्क किया। इस पर डीएसओ जिवेश कुमार मौर्य ने उन्हें वापस करते हुए कार्रवाई होना तय बताया।