फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four people from two sides injured due to use of sticks

Farrukhabad News: लाठी-डंडे चलने से दो पक्षों के चार लोग घायल

Mon, 24 Jun 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 24 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Four people from two sides injured due to use of sticks
फर्रुखाबाद। दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चले लाठी-डंडों में पिता, दो पुत्र व दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुआ है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। एक पक्ष ने मक्का की फसल में जानवरों से नुकसान कराने तो दूसरे ने जुआ खेलते वक्त वीडियो बनाने के गुस्से में हमला बोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर में जोधन जाटव व घनश्याम पक्ष में रविवार सुबह लाठी-डंडे चल गए। इसमें जोधन को बचाने पहुंचे उसके पुत्र राजन व हरिओम को भी चोटें आईं। जोधन व घनश्याम को डॉक्टरी के लिए राजेपुर भेजा गया, मगर वहां डॉक्टर न होने पर लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां जोधन का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

जोधन ने बताया कि वह खेत पर गया तो दूसरे पक्ष के जानवर उसकी मक्का की फसल खा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। बचाने आए पुत्रों को भी पीटा। घनश्याम ने बताया कि जोधन बाग में जुआ खेल रहे थे। उन्होंने पहुंचकर वीडियो बनाया। इससे गुस्साए लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed