{"_id":"6360eddd3b6c9cdd3842fc17a31e41bd","slug":"four-of-household-ashes-spark-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से चार की गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से चार की गृहस्थी राख
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में चार झोपड़ियां राख हो गईं। नगदी के अलावा घरेलू सामान और 10 मुर्गियां भी जल गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
तराई क्षेत्र के गांव चौखड़िया निवासी गिरधारीलाल की झोपड़ी में शनिवार देर रात खाना खाकर जब सब लोग सोए हुए थे, तभी चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के झोंकों से आग ने विकराल रूप धर लिया। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी नन्हें लाल, विनोद और इंद्रपाल की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक गिरधारी की झोपड़ी में रखे 26 हजार रुपये, दो साइकिल, घरेलू सामान और 10 मुर्गियां जल गईं। इंद्रपाल ने बताया कि आग में उसका घरेलू सामान के अलावा सात हजार रुपये, नन्हेंलाल के चार हजार रुपये व घरेलू सामान तथा विनोद के पांच हजार रुपये वह घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर लेखपाल ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन