फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four including Pradhan's husband and brother-in-law trapped in grabbing government land

Farrukhabad News: सरकारी भूमि कब्जाने में प्रधान के पति व देवर सहित चार फंसे

Sat, 14 Oct 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four including Pradhan's husband and brother-in-law trapped in grabbing government land
फर्रुखाबाद। सरकारी भूमि पर वर्षों से काबिज प्रधान के पति व देवर सहित चार के खिलाफ लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई थी।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसमें कहा कि गांव की ही प्रधान के पति के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वे अपने दबंग भाई के सहयोग से ग्राम समाज की भूमि पर कई वर्षों से काबिज है, और उस पर खेती कराता है। इस पर एसडीएम कायमगंज ने जांच कराई। शिकायत सही पाए जाने पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए। कायमगंज के लेखपाल करतार सिंह ने प्रधान के पति संजीव यादव, देवर राजीव यादव, परिवार के ही यतेंद्र यादव व उपेंद्र के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायतकर्ता राघवेंद्र सिंह उर्फ रिंकू ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed