फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four including marriage lawn owner implicated in fraud and conspiracy

Farrukhabad News: धोखाधड़ी व साजिश में मैरिज लॉन मालिक समेत चार फंसे

Thu, 13 Jun 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four including marriage lawn owner implicated in fraud and conspiracy
फर्रुखाबाद। सह खाते में छोड़़ी गई रास्ते की जमीन का भी बैनामा करने के मामले में मैरिज लॉन के मालिक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजस्व विभाग की जांच आख्या आने के बाद भतीजे की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी प्रिंस कटियार ने एसपी के आदेश पर टीला मसेनी निवासी रामकिशन कटियार, गुंजन बिहार कालोनी के दीपेंद्र कुमार, शिवाजी कालोनी नेकपुर निवासी सर्वेश सिंह पाल व नेकपुर चौरासी के रामनरेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मऊदरवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि नेकपुर कला में उनकी कृषि भूमि है। उसमें मैरिज लॉन के मालिक ताऊ रामकिशन कटियार सहखातेदार हैं।
विज्ञापन

कुछ रकबा में वह व उनकी माता सुशीला देवी मालिक हैं। इस भूमि में संयुक्त रास्ता छोड़ा गया। उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी अधिक भूमि की बिक्री कर दी। इस धोखाधड़ी और षड़यंत्र में तीन अन्य नामजद आरोपी भी शामिल हैं। यह बैनामा 15 दिसंबर 2021 को तैयार किया गया था। एसडीएम सदर ने इसकी लेखपाल से जांच कराई, तो यह मामला सही पाया गया। पुलिस ने राजस्व विभाग की जांच आख्या के बाद दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed