{"_id":"5e18c4368ebc3e881e6a542f","slug":"four-dead-four-injured-in-deforestation-in-tempo-ravine-farrukhabad-news-knp537620552","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो खड्ड में पलटने से मूकबधिर युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो खड्ड में पलटने से मूकबधिर युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुआ टेंपो खड्ड में पलट गया। उसमें सवार मूकबधिर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य सवारियां घायल हो गईं। पुलिस के पहुंचने से पहले घायल सवारियां वहां से चली गईं। टेंपो चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी अरवाज (18) पुत्र असलम मूकबधिर था। पिछले कुछ दिन से वह बीमार चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को फतेहगढ़ दवा लेने आया था। यहां से दवा लेने के बाद वह टेंपो में बैठकर अपने घर वापस जा रहा था। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज कानपुर फर्रुखाबाद मार्ग पर बने हनुमान मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे टेंपो खड्ड में पलट गया। टेंपो में सवार अरवाज की मौके पर ही मौत हो गई कई अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। पुलिस के आने से पहले राहगीरों ने टेंपो के नीचे दबी सवारियों को बाहर निकाला। सवारियां वहां से उपचार कराने के लिए प्राइवेट डाक्टरों के पास चली गईं। वहीं टेंपो चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली फतेहगढ़ और थाना कमालगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी वहां पहुंच गए। अरवाज की मां जरीना बेगम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पिता अमसल मेहनत मजदूरी करते हैं। अरवाज चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी तीन बहनें हैं।
प्रभारी कोतवाल आरएस वर्मा ने बताया कि टेंपो तेज स्पीड में था और अनयंत्रित होकर खड्ड में जा गिरा। अन्य चार सवारियों के घायल होने की पुष्टि आसपास के लोगों ने की पर मौके पर कोई नहीं मिला। अरवाज के परिजन वहां आ गए थे। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।