फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four cleaning workers who are continuously missing suspended

Farrukhabad News: लगातार गायब चल रहे चार सफाई कर्मी निलंबित

Fri, 24 Feb 2023 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Four cleaning workers who are continuously missing suspended
फर्रुखाबाद। वर्षों से गायब चल रहे चार सफाई कर्मियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया। उन्होंने एडीओ को जांच अधिकारी नामित कर 15 दिन में आरोपपत्र दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉकशमसाबाद के एडीओ ने डीपीआरओ को चार सफाई कर्मियों की लगातार अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट दी। इस पर डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने चार वर्ष से गायब चल रहे शमसाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगलऊ परमनगर के सफाई कर्मचारी सुशील कुमार को निलंबित कर मोहम्मदाबाद एडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। एडीओ कमालगंज को जांच अधिकारी नामित किया। ग्राम पंचायत सुल्तानगंज में तैनात सफाई कर्मचारी अनिल कुमार फरवरी 2022 से अनुपस्थित है। उसे निलंबित कर एडीओ राजेपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया। एडीओ जयेंद्र सिंह को जांच सौंपी है। ग्राम पंचायत रोशनाबाद के सफाई कर्मी रामकुमार नवंबर 2022 से अनुपस्थित है। डीपीआरओ ने उसे निलंबित कर एडीओ कमालगंज कार्यालय से संबद्ध करते हुए एडीओ नवाबगंज को जांच अधिकारी नामित किया है। वहीं राजस्व गांव महमदपुर कामराज में तैनात सफाई कर्मी सीमू पिछले तीन वर्ष से गायब चलने पर निलंबित किया गया। उसे एडीओ बढ़पुर कार्यालय से संबद्ध कर एडीओ राजेपुर को जांच सौंपी है। डीपीआरओ ने जांच अधिकारियों से 15 दिन में आरोप पत्र तलब किया है। लगातार गायब चल रहे सफाई कर्मियों की सूचना न देने पर डीपीआरओ ने पटल सहायक राकेश बाबू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed