फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four cattle got scorched due to fire in hut, one died

Farrukhabad News: झोपड़ी में लगी आग से चार मवेशी झुलसे, एक की मौत

Mon, 15 Jan 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four cattle got scorched due to fire in hut, one died
शमसाबाद। झोपड़ी में लगी आग से चार मवेशी झुलस गए, एक मवेशी की मौत हो गई। राजस्व टीम ने मौके पर जांच कर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरई निवासी दिनेश सक्सेना के घर के पास झोपड़ी है। झोपड़ी के अंदर उसकी चार बकरी बंधी थीं। रविवार सुबह दिनेश ने झोपड़ी के पास तापने के लिए आग जलाई। आग तापने के बाद दिनेश घर के अंदर चले गए। आग से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।

आसपास के लोगों के शोर मचाने पर दिनेश बाहर आए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग में दिनेश की चार बकरियां झुलस गईं। एक बकरी की मौत हो गई। सूचना पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा मौके पर पहुंचे। पीड़ित को आर्थिक सहायता दी। उन्होंने एसडीएम को सूचना दी। राजस्व टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed