फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Four buses will go to Delhi via Nawabganj, people of 100 villages will benefit

Farrukhabad News: नवाबगंज होकर दिल्ली जाएंगी चार बसें, 100 गांवों के लोगों को फायदा

Sun, 16 Jun 2024 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four buses will go to Delhi via Nawabganj, people of 100 villages will benefit
फर्रुखाबाद। रोडवेज प्रशासन की नई व्यवस्था शुरू होने से करीब 100 गांवों के लोगों को खासा फायदा हुआ है। अब दिल्ली के लिए चार बसें नवाबगंज के रास्ते चलाने की तैयारी है। इससे दिल्ली की दूरी 12 किमी. कम होगी। लिहाजा समय के साथ सात रुपये प्रति यात्री किराया भी बचेगा। दो सुबह और दो बसें शाम को चलाई जाएंगी। अभी तक एटा के लिए एक अनुबंधित बस चलाई जा रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के हथियापुर से बरौन, खुम्मरपुर, बघौना, नवाबगंज, वीरपुर, त्योरी सलेमपुर, फतनपुर, बलीपुर, खलवारा, अचरा, जरारी, रुखैया होकर अलीगंज के रास्ते दिल्ली तक चार बसें चलाने के एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने आदेश दिए हैं। अभी तक दिल्ली जाने वाली करीब 100 बसें कायमगंज होकर अलीगंज के रास्ते जाती हैं।
विज्ञापन

बस पकड़ने के लिए 100 से अधिक गांवों के लोगों को डग्गामारी कर कायमगंज, हजियापुर आदि स्थानों पर पहुंचना मजबूरी होती है। अब चार बसों में दो सुबह और दो शाम को नवाबगंज होकर चलाने से इन गांवों के हजारों लोगों को खासा फायदा होगा। यही नहीं नवाबगंज होकर दिल्ली जाने वाली बसों को करीब 12 किमी कम दूरी तय करनी होगी। लिहाजा इस रूट पर किराये में भी सात रुपये प्रति यात्री की कमी आई है। यही नहीं दूरी कम होने से समय की भी बचत हो जाएगी। अभी तक फर्रुखाबाद से एटा तक एकमात्र अनुबंधित बस ही सहारा थी। अब नई सुविधा शुरू होने से इस रूट के आसपास करीब पांच किमी दूरी तक के लोग आसानी से दिल्ली पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दैनिक यात्रियों को डग्गामार वाहनों का ही सहारा
फर्रुखाबाद से अलीगंज सीमा तक कई साल पहले दो-लेन का हॉटमिक्स रोड बन चुका है। अभी तक इस मार्ग पर दैनिक यात्रियों के लिए डग्गामार वाहन ही सहारा थे। इससे लोगों को दिक्कतों के साथ किराया अधिक भुगतान करना पड़ता था। यही नहीं समय की भी बर्बादी होती थी। अब लोग आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

...तो और भी बढ़ सकती है संख्या
एआरएम अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि फिलहाल चार बसों में दो सुबह और दो शाम को चलवानी शुरू कर दी हैं। यात्रियों के किराये और समय की बचत होगी। यदि यात्री अधिक निकलेंगे, तो बसें बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा। यात्री सुविधा के लिए कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed