{"_id":"65bac0597ade8fecd90bbd74","slug":"four-absent-including-doctor-in-kamalganj-chc-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-107821-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कमालगंज सीएचसी में डॉक्टर सहित चार गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कमालगंज सीएचसी में डॉक्टर सहित चार गैरहाजिर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कमालगंज सीएचसी का बुधवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर सहित चार स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। रजिस्टर पर एडवांस में हस्ताक्षर मिलने पर सीएमओ ने अनुपस्थित कर दिया। उनका वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
जनपद में नए जिलाधिकारी की तैनाती होने से सीएमओ स्वास्थ्य सेवाएं व्यवस्थित करने में जुटे हैं। उन्होंने सीएचसी कमालगंज का निरीक्षण किया। गंदगी मिलने पर बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए। उपस्थिति रजिस्टर देखा तो डॉ.तनुज अरोड़ा व डेंटल हाइजिनिस्ट सतेंद्र यादव के हस्ताक्षर थे्र जबकि, दोनों मौके पर मौजूद नहीं थे।
इस पर सीएमओ ने उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी। हेल्थ वर्कर मनोज व सुखवीर भी गैरहाजिर पाए गए। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल में विश्व मानसिक दिवस पर लगा जागरूकता शिविर देखा। व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने क्षेत्र के गांव बलीपुर स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। वहां एएनएम मौजूद मिली।
विज्ञापन
पूछताछ में बताया गया कि सीएचओ प्रशिक्षण में गए हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि अनुपस्थित मिले डॉक्टर सहित चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनका वेतन रोक दिया गया है।