फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Foundation of Rajput Regiment was laid in Kanpur in the year 1748: Mohanty

राजपूत रेजिमेंट की वर्ष 1748 में कानपुर में रखी गई थी नींव : मोहंती

Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Foundation of Rajput Regiment was laid in Kanpur in the year 1748: Mohanty
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट सेंटर के शताब्दी वर्ष पर आयोजित पुनर्मिलन समारोह में उप थलसेनाध्यक्ष सीपी मोहंती ने रेजीमेंट का इतिहास बताया। उन्होंने बताया कि रेजीमेंट की नींव वर्ष 1748 में कानपुर में रखी गई थी। कार्यक्रम में पूर्व थलसेनाध्यक्ष वीके सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान पर शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू हुआ। बुधवार को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल, वाइस चीफ आफ आर्मी स्टाफ कर्नल आफ द राजपूत रेजिमेंट उप थलसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले समारोह में उपस्थित अधिकारियों, जवानों, वीर नारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रेजिमेंट का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। इसकी शुरुआत वर्ष 1748 में तीन राजपूत को कानपुर में तैयार करके हुई थी। इसका नाम 24 नेटिव इंफेंट्री रखा गया। वर्ष 1858 में लखनऊ रेजिमेंट का गठन किया गया। रेजिमेंट को लखनऊ युद्ध सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इसका नाम बदलकर 16 राजपूत कर दिया गया। वर्ष 1921 में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के पुनर्गठन के बाद 16 राजपूत को फतेहगढ़ लाया गया और इसे प्रशिक्षण बटालियन बनाया गया। इसी करियप्पा मैदान से सदियों से मां भारती की रक्षा के लिए प्रतिवर्ष हजारों वीर सपूत सेना में शामिल होकर देश व रेजिमेंट का नाम रोशन कर रहे हैं।

समारोह में पूर्व थलसेनाध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह वर्तमान व पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पाइप व ड्रम बैंड की धुन पर जवानों ने कदम से कदम मिलाकर शानदार परेड का प्रदर्शन किया। रिक्रूटों ने गोलदायरा बनाकर हथियार के साथ धमकी देने वाले दुश्मन पर प्रहार कर खात्मा करने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed