फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Found lying dead Masons in farrukhabad

राजमिस्त्री का शव पड़ा मिला

Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Found lying dead Masons in farrukhabad
डेमो - फोटो : डेमो
शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद तिराहा के पास संदिग्ध हालात में राजमिस्त्री का शव पड़ा मिला। काफी देर तक शव सीमा विवाद के चलते मौके पर पड़ा रहा। इसके बाद मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद तिराहा स्थित देसी शराब ठेका के पास गुरुवार सुबह राहगीरों ने एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल मऊदरवाजा का होने के चलते बैरंग लौट गई। सीमा विवाद के चलते करीब दो-तीन घंटे तक शव घटनास्थल पर पड़ा रहा।
विज्ञापन


मऊदरवाजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त राजमिस्त्री अजय जाटव (45) पुत्र लज्जाराम जाटव निवासी नगला राजन कोतवाली फतेहगढ़ के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर अजय के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि राजमिस्त्री अजट जाटव शराब पीने का आदी था। बीबीगंज चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि अजय के भाई सुनील ने पहुंचकर शिनाख्त की। अजय की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बुधवार को सुबह घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं पहुंचा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। रेलवे रोड चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने बताया कि जहां राजमिस्त्री का शव मिला। वह क्षेत्र मऊदरवाजा थाने का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed