फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Found dead in a field three peacock

खेत में तीन मोर मरे मिले

Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Found dead in a field three peacock
मरे मोरों को देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
गांव मीरपुर स्थित एक खेत में दो मोर के शव पड़े होने व एक मोर मरणासन्न अवस्था में मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मरणासन्न मोर को पुलिस ने पानी पिलवाकर वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। मौके पर वन विभाग का कोई अफसर नहीं पहुंचा था। इसके चलते मोर का उपचार भी शुरू नहीं हुआ था।
विज्ञापन


गांव मीरपुर निवासी शंभूदयाल के खेत में रविवार को गांव के ही दुषासन गुजर रहे थे। उन्हें दो मोर के शव पड़े दिखाई दिए। साथ ही एक मोर मरणासन्न हालत में पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शंभूदयाल ने बताया कि शनिवार को भी उनके खेत में एक मोर का शव मिला था।
विज्ञापन


उन्होंने शव खेत में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग के अफसरों को दी लेकिन वन विभाग का कोई भी अफसर और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। एसओ यतेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अफसरों को सूचना दे दी है। बताया कि खेत में जहरीली कीटनाशक दवा के छिड़काव के चलते मोरोें की मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जाएगा। उधर, शमसाबाद ब्लाक के वन विभाग के दरोगा शहाबुद्दीन ने बताया कि उन्होंने कायमगंज ब्लाक के वन रक्षक महेश कुमार को सूचना दे दी है। गड्ढे में दबे मोर के शव को भी निकलवाया जाएगा। तीनों मोर के शवों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed