{"_id":"67feadb806c745edcc094b69","slug":"former-mlas-grandson-cheated-of-rs-23-lakh-report-filed-against-two-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105931-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व विधायक के पौत्र से 23 लाख की धोखाधड़ी, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व विधायक के पौत्र से 23 लाख की धोखाधड़ी, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पौत्र हर्षवर्धन ने 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन दोनों ने 1.19 करोड़ रुपये का वर्कऑर्डर देकर अलीगढ़ के एक गांव में टंकी बनवाई। अब पीड़ित को भुगतान की पहली किस्त ही नहीं दे रहे हैं। दोनों ने दूसरी कंपनी के नाम पर रुपये भी निकाल लिए हैं।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब दिलावरजंग निवासी पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पौत्र हर्षवर्धन सिंह ने जौनपुर जिले के ग्राम व पोस्ट जमैठा सियोपुर निवासी स्वामीनाथ व शहर के ही मनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट एसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर दर्ज की गई है।
रिपोर्ट में हर्ष ने बताया कि उनकी हर्ष इंटरप्राइजेस नाम से कंपनी है। उन्होंने पता चला कि लखनऊ की प्रभवे इन्फ्राटेक के पास निर्माण कार्य का ठेका हैं। लखनऊ पहुंचे तो उनकी मुलाकात स्वामीनाथ और मनोज से हुई। दोनों ने बताया कि प्रभवे के मालिक बाहर हैं। दोनों ने बताया कि उनकी फर्म पूजा कंस्ट्रक्शन के पास भी टंकी व बाउंड्रीवॉल निर्माण का ठेका है। उन्होंने कंपनी का पता लखनऊ के इंदिरा नगर, मुंशी पुलिया स्थित सुख कांप्लेक्स बताया। इसके बाद पूजा कंस्ट्रक्शन की ओर से 21 फरवरी 2024 को हर्षवर्धन को एक वर्कऑर्डर दिया गया। इसमें 1.19 करोड़ रुपये से अलीगढ़ की पांच गांवों में पानी की टंकी, बाउंड्रीवाॅल व पंप हाउस का निर्माण कराया जाना था। इसमें कुछ तय काम के बाद किस्तों के हिसाब से भुगतान किया जाना था।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने अलीगढ़ में निर्माण शुरू कराया। 22.45 लाख रुपये भुगतान की पहली किस्त मांगने पर यह लोग टालमटोल करने लगे।हर्ष ऑफिस के पते पर पहुंचे, तो वहां कोई नहीं मिला। वर्कऑर्डर पर पड़े जीएसटी नंबर की ऑनलाइन पड़ताल की, तो वह फर्जी निकला। पता चला फर्म का पंजीकरण 11 मार्च 2024 को हुआ है। यही नहीं आरोपी एक अन्य आईओएन एक्सचेंज कंपनी के नाम पर इस वर्क ऑर्डर का पैसा भी निकाल चुकेे हैं। हर्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि 95 हजार रुपये काम देने के नाम पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए हैं।
कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखी गई है। इस मामले की जांच कर दी गई है।