{"_id":"65a439aecc3999a25d08fd46","slug":"former-block-chief-arrested-in-fraud-of-rs-121-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-7331-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 1.21 करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 1.21 करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 1.21 करोड़ की धोखाधड़ी में राजेपुर की पूर्व ब्लाॅक प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अलीगढ़ के ठेकेदार ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था।
अलीगढ़ थाना क्वारसी गोविंद पार्क कालोनी सुरेंद्र नगर निवासी रजत मित्तल ने 9 अक्तूबर 2023 को थाना कादरीगेट आवास विकास कालोनी निवासी राजेपुर की पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सरिता राठौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि सरिता राठौर के पति महेश राठौर उसके साथ ठेकेदारी करते थे। उनका देहांत होने के बाद पत्नी सरिता राठौर ने व्यापार के नाम पर 1.21 करोड़ रुपये ले लिए।
मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मुकदमे की विवेचना अपराध निरीक्षक सुदेश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने पूरे साक्ष्य संकलित करने के बाद रविवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सरिता राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सरिता ने बताया कि पति की 2020 में मृत्यु हो गई थी। सीएनडीएस विभाग के अधिकारी जैसा कहते रहे वह वैसा करती रही। पुलिस ने सरिता राठौर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सरिता राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।