फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   For the sake of dowry, the pregnant woman was thrown out of the house.

दहेज की खातिर गर्भवती महिला को घर से निकाला

Sat, 12 Jun 2021 04:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
For the sake of dowry, the pregnant woman was thrown out of the house.
दहेज की खातिर गर्भवती को घर से निकाला
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी एक गर्भवती महिला को उसके ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाते हुए एसपी के आदेश पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव रायपुर निवासी जाहिद अली की पुत्री फरहीन की शादी कायमगंज नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी आमिर से 5 अक्तूबर 2019 को हुई थी। पिता ने शादी में नगदी, जेवर आदि पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे।
विज्ञापन

पहले दिन से ही पांच लाख रुपये की मांग कर फरहीन का उत्पीड़न करने लगे। 20 सितंबर 2020 को गर्भवती फरहीन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। 21 नवंबर को ऑपरेशन से फरहीन ने बेटी को जन्म दिया। इसका खर्च मायके वालों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिसंबर को फरहीन के पिता सरकारी अस्पताल से टांके कटवाकर उसे घर ले जा रहे थे। आरोप है कि तभी बेरी तिराहे के पास आमिर कुछ लोगों के साथ आया और दबंगई कर फरहीन को जबरन ले गया। बाद में उसे पुलिस ने खोजा। उस समये उसके शरीर पर काफी चोटें थीं। साठगांठ के चलते स्थानीय पुलिस ने न मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। 18 दिसंबर को फरहीन के पिता ने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया उन्होंने थाने भेज दिया।

कार्रवाई न होने पर जाहिद ने एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के आदेश पुलिस ने पर पति आमिर, ससुर अबूजर उर्फ छुट्टन, सास शाहीन, ननद इरम, देवर अमान निवासी मोहल्ला चिलांका व मामा शकील के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed