फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   For samples of paneer, ghee and gram flour

Farrukhabad News: पनीर, घी व बेसन के नमूने लिए

Mon, 29 Sep 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 29 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
For samples of paneer, ghee and gram flour
फोटो- 34, कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को दुकानों पर छापा डाला। इस दौरान पनीर, घी व बेसन के नमूने लिए गए। कृत्रिम रूप से नया आलू बनाने की शिकायत पर शीतगृहों की जांच की गई।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, संजय कुमार सिंह व अरुण कुमार मिश्र के साथ अभियान चलाया। टीम ने सेंट्रल जेल चौराहे के निकट मंडी रोड स्थित घनश्याम सिंह की दुकान से पनीर एवं घी के नमूने लिए। गांव कठेरिया नगला स्थित अवनीश की दुकान से बेसन का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुराने आलू को कृत्रिम ढंग से नया आलू बनाकर बेचने की शिकायत पर जिले में संचालित एमआर कोल्ड स्टोरेज रखा रोड, कटियार कोल्ड स्टोरेज निकट सेंट्रल जेल चौराहे पर जांच की गई। इसके अलावा केए कोल्ड स्टोरेज मंडी रोड, बालाजी प्रिजर्वस प्राइवेट लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज मंडी रोड में जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशीला कोल्ड स्टोरेज निकट आईटीआई चौराहा, सातनपुर मंडी स्थित आलू विक्रेता सुशील कटियार की आढ़त पर आलू की जांच की गई। हालांकि मौके पर कृत्रिम ढंग से नया आलू बनाकर बिक्री होते नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed