{"_id":"6330a2b09ffa46291b6be5d0","slug":"food-team-filled-21-samples-two-failed-farrukhabad-news-knp7201053114","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नमकीन भंडारों से तेल की गुणवत्ता परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नमकीन भंडारों से तेल की गुणवत्ता परखी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को नमकीन भंडारों पर छापा मारा। उन्होंने डीओएम-24 मशीन से नमकीन में इस्तेेमाल तेल की गुणवत्ता जांची। टीम ने 21 नमूने भरे जिसमें दो फेल हो गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र कुमार, अरुण कुमार मिश्रा व आशीष वर्मा ने नमकीन में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न तेलों की गुणवत्ता देखी। शहर के सूर्या नमकीन, श्रीकृष्ण नमकीन, किशन नमकीन, अम्मा नमकीन व श्री दुर्गा नमकीन भंडार एंड रेस्टोरेंट पर नमकीन में तेल का टोटल पोलर कंपाउंड (टीपीसी) मानक के अनुसार मिला।
दुर्गा इंटरप्राइजेज पर रिफाइंड पॉम आयल का टीपीसी मानक से अधिक 25.5 प्रतिशत मिलने पर जांच के लिए नमूना लिया गया। इसके अलावा शिव नमकीन भंडार व वैष्णो नमकीन भंडार से भी एक-एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि किसी भी तेल का टीपीसी 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा फूड सेफ्टी वैन से शहर में बस स्टाप के निकट स्थित दुकानों से खाद्य पदार्थों के 21 नमूने लिए गए हैं। वैन की लैब में हुई जांच के दौरान बर्फी में स्टार्च व चटनी में रंग की मिलावट होने से दो नमूने फेल हो गए।