{"_id":"583db5324f1c1b0f1ede610d","slug":"fog-bike-rider-died-from-being-hit-by-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाके मेें मंगलवार सुबह घने कोहरे में ट्रक को ओवरटेक करते समय दूसरा ट्रक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद खेतों में कान कर रहे लोग मौके पर आए और प्रधान को जानकारी दी।
प्रधान ने युवक की शिनाख्त कर उसके परिजनोें और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, तभी सीओ और एसओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और गांववालों को समझाकर जाम नहीं लगने दिया।
गांव उलियापुर निवासी सुमित कुमार सोमवार सुबह पानी वाला पाइप लेकर बाइक से गांव मिल्किया गया था। पाइप देकर वह मंगलवार सुबह वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब 7 बजे घना कोहरा होने के कारण दलेलगंज के पास सामने से एक ट्रक को आता देख युवक ने बाइक को साइड में किया और ट्रक को क्रास करने लगा, तभी ट्रक के पीछे आ रहे दूसरे ट्रक चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख खेतों पर मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर आए। तब तक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दलेलगंज के प्रधान अनूप शाक्य जानकारी मिलने पर मौके पर आए। उन्होंने शव की शिनाख्त कर गांव उलियापुर के प्रधान गोपी यादव को सूचना दी। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर सुमित की मां गुड्डी देवी और भाई सुनीत कुमार गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जाम लगाने के लिए गांव वाले सड़क पर खड़े हो गए। इसी बीच सीओ नरेश कुमार और थानाध्यक्ष मोहित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाया तो वह शांत हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां गुड्डी देवी ने बताया कि उसके दो पुत्रों में से अब एक पुत्र ही रह गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।